1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना : देश में मरीज 6 लाख के पार, दिल्ली 1 लाख के करीब

कोरोना : देश में मरीज 6 लाख के पार, दिल्ली 1 लाख के करीब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना : देश में मरीज 6 लाख के पार, दिल्ली 1 लाख के करीब

देश में कोरोनावायरस बढ़ता ही जा रहा है। कल देर रात जारी हुए आकंड़ो में भारत में 6 लाख का आकंड़ा पार कर लिया है।

वहीं 3,57,612 लोग ठीक हो चुके हैं और इनमें से 17,785 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी 2,26,489 एक्टिव केस हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके संक्रमितों का आंकड़ा 1,80,298 हो गया है। यहां एक ही दिन में 5,537 नए मरीज सामने आए।

इसके अलावा राज्य में 198 मरीजों की जान गयी और अब यह संख्या बढ़कर  8,053 हो गयी है। दिल्ली की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 2,442 मामले रिकार्ड हुए और दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 89,802 हो गए हैं।

दिल्ली में कुल मौत का आंकड़ा 2,803 तक पहुंच गया और 1,644 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में अब तक 59,992 लोग ठीक हो चुके हैं।

बताते चले, भारत में कोरोनावायरस से अब तक 17 हजार 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...