1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना : दिल्ली में मरीजों की संख्या एक लाख पार, देश में सात लाख

कोरोना : दिल्ली में मरीजों की संख्या एक लाख पार, देश में सात लाख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना : दिल्ली में मरीजों की संख्या एक लाख पार, देश में सात लाख

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। हर दिन 20 हज़ार से ऊपर मरीज मिलते जा रहे है। आपको बता दे कि देश की राजधानी में मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है।

‘दिल्ली में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1379 नए मामले सामने आये है और कुल मरीजों की संख्या 1,00,823 हो गयी है।

इसमें से 72,088 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 25,620 एक्टिव मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 48 नई मौतें हुई हैं। दिल्ली में अब तक 3,115 लोग इस बीमारी के चलते जान गंवा चुके हैं।

वहीं देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 705,161 हो चुके हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या बढ़कर 19,793 हो गई है। अभी तक देश में 430,260 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...