देशभर में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5242 नए मामले सामने आए है और 157 लोगों की मौत हो गई है, जो बेहद दुःखद है।
देश में अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या दर्ज की गई। इसके बाद अब देश में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 96 हजार पार (96,169) हो गई है, जिनमें 56316 सक्रिय मामले है।
वहीं 36,824 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 3,029 लोगों की अब तक इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है।