लम्बे समय से चले आ रहे लाॅकडाउन के बाद भारत विभिन्न क्षेत्रों को खोलने की दिशा में बढ़ रहा है, ऐसे में तेजी से बढ़ रह कोरोना के मामले डराने वाले है। पिछले एक सप्ताह में 61,000 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हालात बेकाबू हुए तो लाॅकडाउन फिर से लागू करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में शाॅपिंग माॅल और धार्मिक स्थलों का खोलना जल्दबाजी होगा।
स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक भारत में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्याद 9,851 नए मामले सामने आए और 273 लोगों की मौत हो गई। फोर्टीस अस्पताल वसंतकुंज के डाॅ. विवके नांगिया ने कहा कि तेजी से बढ़ते मामले चिंता का कारण है। ऐसे में माॅल और धार्मिक स्थलों को खोलना जल्दबाजी होगी। क्योंकि वहां लोगों की भीड़भाड होगी और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।