1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में बेक़ाबू हो रहा कोरोना : रिकॉर्ड 8641 नए केस मिले

महाराष्ट्र में बेक़ाबू हो रहा कोरोना : रिकॉर्ड 8641 नए केस मिले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र में बेक़ाबू हो रहा कोरोना : रिकॉर्ड 8641 नए केस मिले

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है और सबसे बड़ी समस्या यह हो रही है की लाख कोशिश के बाद भी मरीज कम नहीं हो रहे है। यहां रोज़ कोरोना नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है।

आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8600 से अधिक मामले आए है जो की अब तक किसी भी दिन में आए मामलों में सर्वाधिक है।

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 266 लोगों की मौत हुई है। बता दे, इससे पहले राज्य में 11 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 8139 मामले सामने आए थे।

राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 84 हजार हो गई है वहीं अब तक 11 हजार 194 लोग की वायरस से मौत हो चुकी है।

 इसके अलावा मुंबई के झुग्गी वाले इलाके धारावी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2428 हो गई है। यहां गुरुवार को 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...