1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में मिले 28 हज़ार मरीज

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में मिले 28 हज़ार मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में मिले 28 हज़ार मरीज

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि कल एक ही दिन में 28 हज़ार से अधिक मरीज देश में मिले है।

देश में अबतक 8 लाख 49 हजार 553 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि पांच लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। बता दे, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 हजार 637 नए मामले सामने आए और 551 मौतें हुईं है।

अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...