1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रसोई गैस के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोई गैस के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रसोई गैस के दाम बढ़ाने को लेकर कांग्रेस महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में सुष्मिता देव और अलका लांबा समेत अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेताओं ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दअरसल बीते बधुवार को महानगरों में गैर-सब्सिडी वाले 14 किलो इंडेन गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस की नेता विरोध प्रदर्शन कर रही है।

आपको बता दें कि, सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। तो वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये तक मिलेगा।


जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। इसी के साथ चेन्नई में जहां जनवरी में 734 रुपये देकर सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन अब इसकी किमत 881 रुपये तक चुकनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...