राजधानी दिल्ली में ग्यारह फरवरी को आए नतीजे सामने है। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोलह फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर फिर से दिल्ली के सीएम बन गए। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली का आम जनता को अभी बुलाया गया और भारी मात्रा में समारोह में आम लोग पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन में दिल्ली वासियों का शुक्रिया अदा किया।
आप की प्रचंड बहुमत जीत के बाद से विपक्ष पार्टी कांग्रेस के नेताओं में घमासान देखने को मिल रहा है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस के कई नेताओं ने केजरीवाल सरकार की जमकर तारीफें कर रहे हैं, जिस को लेकर कांग्रेसी नेता ट्विटर पर आपस में ही भिड़ रहे है। मुंबई कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर केजरीवाल सरकार की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि, एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जो कि कम लोग जानते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू को डबल कर दिया गया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली अब भारत का सबसे आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बन रहा है। जिसके बाद अजय माकन ने उनके ट्विट का रिप्लाई देते हुए लिखा कि, अगर आपको पार्टी छोड़नी है तो छोड़ सकते हैं।