1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता का बड़ा वार, याद दिलाया गोधरा कांड

कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता का बड़ा वार, याद दिलाया गोधरा कांड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता का बड़ा वार, याद दिलाया गोधरा कांड

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तीनों नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार के विरोध में किसानों द्वारा जारी आंदोलन का शुक्रवार को 72वां दिन है। किसान आंदोलन दिन पर दिन तेज ही होता जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के नाम पर हुई हिंसा के बाद आंदोलन कुछ कमजोर पड़ा था। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ऑसूओं ने आंदोलन में एक बार फिर जान फूंक दी है। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कहा कि कृषि कानूनों को लेकर जो विरोध हो रहा है वह केवल एक राज्य तक ही सीमीत है। जबकि किसानों को उकसाया जा रहा है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “मैं प्रतिपक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने किसान आंदोलन पर चिंता की और आंदोलन के लिए सरकार को जो कोसना आवश्यक था उसमें भी कंजूसी नहीं की और कानूनों को जोर देकर काले कानून कहा। मैं किसान यूनियन से 2 महीने तक पूछता रहा कि कानून में काला क्या है।“

उन्होने कानूनों के संशोधन को लेकर कहा कि भारत सरकार कानूनों में किसी भी संशोधन के लिए तैयार है इसके मायने ये नहीं लगाए जाने चाहिए कि कृषि कानूनों में कोई गलती है। पूरे एक राज्य में लोग गलतफहमी का शिकार हैं। किसानों को इस बात के लिए बरगलाया गया है कि ये कानून आपकी जमीन ले जाएंगे। आपको बता दें कि जिस समय कृषि मंत्री राज्यसभा में बोल रहे थे उस समय विपक्ष के ज्यादातर सांसद मौजूद नहीं थे।

इतना ही उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि “खेती के लिए पानी की जरूरत होती है। खून की खेती तो बस कांग्रेस करती है, ये बीजेपी नहीं करती”  जिसके बाद कांग्रेस ने भी कृषि मंत्री पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि “गोधरा में जो हुआ वो खून की खेती थी कि पानी की?” उन्होंने आगे कहा कि “भारतीय जनता पार्टी हमेशा नफरत की राजनीति करती है”।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...