1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- बीजेपी नेताओं की खाल खींच लेंगे

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- बीजेपी नेताओं की खाल खींच लेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- बीजेपी नेताओं की खाल खींच लेंगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने विवादित बयान दिया है। छिंदवाड़ा के सौसर में विधायक विजय ने भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने जिस दिन कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रयास किया तो हम उसकी खाल खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

छिंदवाड़ा जिले के सौसर से कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने कहा कि, बीजेपी के लोग जिस दिन कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उंगली उठाने का प्रसाय करें, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास करें, इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूं कि हम उसकी खाल नोचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत में वो कहते नजर आ रहे हैं कि, एक साल हुआ कांग्रेस की सरकार बने और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने। उस एक साल में कांग्रेस की कई उपलब्धियां हैं। विधायक, सांसद प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलने का उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। एक साल की उपलब्धियां आप सब और कार्यकर्ताओं के सामने हैं।

उन्होंने कहा कि, किसी न किसी प्रकार से सौहार्द्रपूर्ण और शांतिपूर्ण अवसर और माहौल को खराब करने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पिछले पांच-सात दिनों में किया। काफी हद तक उन्होंने बदनाम करने की कोशिश की। कांग्रेस के विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री-सरकार को घेरने का काम किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...