1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपने ही घर से बेघर होंगे कन्हैया कुमार !, पार्टी ने पास किया निंदा प्रस्ताव

अपने ही घर से बेघर होंगे कन्हैया कुमार !, पार्टी ने पास किया निंदा प्रस्ताव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपने ही घर से बेघर होंगे कन्हैया कुमार !, पार्टी ने पास किया निंदा प्रस्ताव

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

हैदराबाद: कहा जाता  है कि अगर आप किसी संस्था या पार्टी से जुड़ते हैं, तो वो आपके लिए दूसरा घर होता है और वहां काम करने वाले उस घर के सदस्य। हालांकि कई बार ऐसी नौबत आ जाती है, जिससे घर के सदस्यों  में मनमुटाव उत्पन्न हो जाता है। ऐसा कुछ देश के जाने पहचाने चेहरा कन्हैया के साथ हुआ। जिस कारण अब वो घर से बेघर होते नजर आएंगे। दरअसल, जेएनयू विवाद के बाद सुर्खियों में आए कन्हैया कुमार के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई पटना ऑफिस में कार्यालय सचिव इंदुभूषण वर्मा के साथ मारपीट के मामले में की गई है और हैदराबाद में नेशनल काउंसिल की बैठक में ये निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।

बता दें कि 1 दिसंबर 2020 को कन्हैया कुमार पटना कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां बेगूसराय जिला काउंसिल को लेकर बैठक होनी थी। लेकिन किन्ही कारणों की वजह से यह कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी जिसकी सूचना कन्हैया कुमार को नहीं दी गई थी और जिसके बाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कन्हैया कुमार ने इंदुभूषण वर्मा के साथ बदसलूकी, धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस मामले पर कन्हैया कुमार और उनके साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की गई थी। तब इस घटना पर पार्टी के बड़े नेताओं ने कुछ नहीं कहा था। हालांकि कन्हैया कुमार ने बाद में सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वो इस हिंसा के हिस्सा नहीं थे।

107 सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव का किया समर्थन
कन्हैया कुमार सीपीआई के नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य हैं।लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो बैठक में शामिल नहीं थे। और 110 सदस्यों की इस मीटिंग में 107 सदस्यों ने पास किया और केवल 3 सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव का विरोध किया था।

कन्हैया कुमार का विवादों से खास नाता

जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का विवादों से खास नाता रहा है और पिछले साल फरवरी में दिल्ली सरकार ने उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की अनुमाति दी थी। उससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव में स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया था कि कन्हैया कुमार के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...