रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
लखनऊ: दिल्ली एनसीआर में आज हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज एक दम बिल्कुल बदल गया है और ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है । बता दें कि 31 जनवरी के बाद से मौसम के मिजाज में खिलावट देखी जा रही थी और गर्मी महसूस होने लगी थी जिससे दोपहर के समय में लोगों को आसानी से धूप का आनंद ले रहे थे लेकिन सुबह हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है।
बता दें कि मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण दिन और रात में ठंड कम हो रही थी । मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में होने वाली बारिश ठंड को वापस लाने वाली है, वहीं दूसरी तरफ घना कोहरा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
गुरुवार को पश्चिमी यूपी के साथ साथ दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा है। पूर्वी यूपी के इलाके में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है,शुक्रवार को पूर्वी यूपी में भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक देर रात और शुक्रवार को हल्की हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग का मानना है की शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश की वजह से वातावरण में नमी बढ़ने से कोहरे की भी संभावना बनी हुई है।