केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की मंदूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब लोगों के इसपर रिएक्शन आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्रीराम कहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि, यह ट्रस्ट सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा।
सीएम योगी के साथ साथ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण करने का निर्णय देश के सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है और इस निर्णय को लागू करना यह सरकार का कर्तव्य ही था। महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण करने का निर्णय देश के सर्वोच्च न्यायलय ने दिया है। इस निर्णय को लागू करना यह केंद्र सरकार का कर्तव्य ही था। प्रधानमंत्री मोदी ने न्यायलय के निर्णय को लागू करने का कर्तव्य निभाया, इसके लिए उनका अभिनंदन।
बताते चलें कि आज लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की तीर्थस्थली पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा।