1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने दिए उच्चस्तरीय बैठक बरतने के निर्देश , इन जिलों को उपलब्ध करायी जाएं बेहतर व्यवस्थाएं

सीएम योगी ने दिए उच्चस्तरीय बैठक बरतने के निर्देश , इन जिलों को उपलब्ध करायी जाएं बेहतर व्यवस्थाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने दिए उच्चस्तरीय बैठक बरतने के निर्देश , इन जिलों को उपलब्ध करायी जाएं बेहतर व्यवस्थाएं

सीएम योगी ने दिए उच्चस्तरीय बैठक बरतने के निर्देश , इन जिलों को उपलब्ध करायी जाएं बेहतर व्यवस्थाएं

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि रविवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक की हैं। जिसमे उन्होने कहा अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन जनपदों में प्रतिदिन 50 से 100 तक कोविड-19 के मरीज आ रहे हैं। उन जनपदों में भी विशेष सतर्कता बरती जाए। जनपद मेरठ में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये ।

जनता मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे इस सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया जाए। शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन हो। साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन कार्य निरन्तर संचालित होता रहे। सभी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी का एनओसी अनिवार्य किया जाए।

वहीं उन्होने ने कहा कि धान विक्रय से पहले किसानों को जागरूक किया जाए कि वे इसे अच्छी तरह से छानकर और सुखाकर ही विक्रय केन्द्र पर लाएं। जिन जनपदों में धान क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता हो, वहां के जिलाधिकारी अपने विवेक से इनकी संख्या बढ़ाना सुनिश्चित करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...