अर्नब की गिरफ्तारी पर सीएम योगी और शाह का कांग्रेस पर हमला
मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इन्होंने 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां को 2018 में आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। अर्नब की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्नब गोस्वामी जी की गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है।
देश में इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुंह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।
अपने अगले ट्वीट में योगी ने कहा, ‘कांग्रेस समर्थित महाराष्ट्र सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से रोकने का कुत्सित प्रयास है।
सीएम योगी ने बुधवार को बिहार के मधुबनी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंटती है।
पहले उसने देश पर इमरजेंसी थोपी थी और आज देश के एक बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश पर 55 साल तक शासन करने का मौका मिला।
वरिष्ठ पत्रकार श्री अर्नब गोस्वामी जी की गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है।
देश में इमरजेंसी थोपने व सच्चाई का सामना करने से हमेशा मुंह छुपाने वाली कांग्रेस पुनः प्रजातंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 4, 2020
लोकतंत्र का गला घोंटने का उसका पुराना इतिहास रहा है। 1975 में उसने देश पर इमरजेंसी थोप दी थी। आज भी आपने देखा होगा कि कैसे देश के एक बड़े पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जनता को देश में अराजकता पैदा करने की छूट किसी को नहीं देनी चाहिए।
शाह ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को कलंकित किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सत्ता का खुल्लमखुल्ला दुरुपयोग व्यक्तिगत आजादी और लोकतंत्र के खैथे खम्भे पर पर हमला है।
Congress and its allies have shamed democracy once again.
Blatant misuse of state power against Republic TV & Arnab Goswami is an attack on individual freedom and the 4th pillar of democracy.
It reminds us of the Emergency. This attack on free press must be and WILL BE OPPOSED.
— Amit Shah (@AmitShah) November 4, 2020
उन्होंने आरोप लगाया, यह घटना आपातकाल की याद दिलाता है। प्रेस की आजादी पर इस हमले का विरोध जरूर होना चाहिए और विरोध किया जाएगा।