1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP पर बरसीं CM ममता, कहा- CAA के खौफ से बंगाल में 30 लोगों की मौत

BJP पर बरसीं CM ममता, कहा- CAA के खौफ से बंगाल में 30 लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP पर बरसीं CM ममता, कहा- CAA के खौफ से बंगाल में 30 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार निशाना साधते हुए कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के डर के कारण बंगाल में तीस लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही सीएम ममता ने कहा कि, ये कानून काला जादू की तरह है। जो लोगों की जान ले रहा है। हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरह दुशासन वाली नहीं है। इसके साथ दीदी ने कहा कि, बीजेपी मुझे भी देश से बाहर निकल देंगी, क्योंकि मेरे पास भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं है।

साथ ही दीदी ने कहा कि, आठ फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले है और दिल्ली की जनता बहुत अच्छे स जानती है। की उन्हें कैसी सरकार चाहिए। दिल्ली में 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे और उस दिन पत चल जाएगा। खोखली बातों से कुछ नहीं होता है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि, बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाएगी इसलिए गोलियां चला रही है।

आपको बताते दें कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा लाया गया  नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने खुलकर विरोध किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...