1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, नव दंपतियों को दी शुभकामना

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, नव दंपतियों को दी शुभकामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलह संस्कार में से सबसे पवित्र संस्कार पाणिगृहण संस्कार है। पवित्र बंधन में बंधने वाले सभी नव दंपतियों के लिए हमारी शुभकामना है।

By: Naredra 
Updated:
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, नव दंपतियों को दी शुभकामना

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के हामू खेड़ी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां उन्होंने यादव समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 23 नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीय के अवसर पर अवंतिका की नगरी में एक नया इतिहास रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तिथि का प्रत्येक पल त्रूटि सदैव अक्षय रहती है ऐसे में नव दंपतियों को शुभकामना दें। सच में मंगल तिथियों में परमात्मा ने जिन तिथियों के लिए विशेष आशीर्वाद दिया है। देवउत्थान एकादशी, वसंत पंचमी और सबसे बड़ी तिथि बैशाख मास की अक्षय तृतीय। आज भगवान परशुराम का भी जन्मदिवस है।

आज कई कारण से बहुत सारी सौगातें मिल रही हैं। बहुत सारे कार्यक्रम भी बने हुए हैं। आज हमारे प्रकाश यादव और उनके परिवार के द्वारा यह जो बड़ा निर्णय किया है। सोलह संस्कार में से सबसे पवित्र संस्कार पाणिगृहण संस्कार है। पवित्र बंधन में बंधने वाले सभी नव दंपतियों के लिए हमारी शुभकामना है। प्रत्येक बच्चे-बच्ची अपने परिवार का, मां-बाप का, कुलवंश का, प्रदेश व देश का नाम रोशन करे। सामूहिक विवाह में समय की बचत, खर्चे की बचत एक साथ होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...