1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पंजाबी अभिनेता अमित भल्ला पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

पंजाबी अभिनेता अमित भल्ला पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

...

By: Naredra 
Updated:
पंजाबी अभिनेता अमित भल्ला पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। जहां प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और गायक अमित भल्ला ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोज़ाना की तरह आज भी भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इसी क्रम में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक अमित भल्ला भी बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे।

उन्होंने सुबह की पवित्र भस्म आरती में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार उज्जैन पहुंच रहे हैं। और सेलिब्रिटी भी यहां आकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...