भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां डॉ यावद विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाग लेंगे।वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे और वहां से रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 1:20 बजे वे रासिपुरम विधानसभा में पार्टी की बैठक लेंगे और स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह भोपाल से कोयंबटूर पहुंचेंगे और फिर रासिपुरम में डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार के लिए जनसभा करेंगे। डॉ. यादव दोपहर में अविनाशी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरुगन के समर्थन में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। इस दौरे का उद्देश्य दक्षिण भारत में भाजपा के लिए चुनावी माहौल बनाना है।