1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई के कार्यकर्ता, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला किया दहन

कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई के कार्यकर्ता, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला किया दहन

NSUI के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

By: Naredra 
Updated:
कार्यकर्ताओं की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई के कार्यकर्ता, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला किया दहन

भोपालः एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में हिरासत में लिए गए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

दरअसल, मामला तब गरमाया जब राहुल गांधी को लेकर एक टिप्पणी के विरोध में दिल्ली में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने करीब छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में अब भोपाल में भी एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया और कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

प्रदर्शन के चलते शहर के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि दिल्ली में हिरासत में लिए गए सभी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज की गई कार्रवाई को वापस ली जाए।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...