1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, 31 मई तक दोपहर को बाहर न निकलने की सलाह

गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, 31 मई तक दोपहर को बाहर न निकलने की सलाह

कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें, मोबाइल का उपयोग कम करें क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। सावधान रहें और यह जानकारी दूसरों तक पहुंचाएं। दही, छांछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।

By: Naredra 
Updated:
गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, 31 मई तक दोपहर को बाहर न निकलने की सलाह

दतियाः मौसम विभाग ने अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी की है। विभाग ने 19 अप्रैल से 31 मई तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कोई भी बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों पर न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 45°C से 55°C तक बढ़ सकता है। इस दौरान पृथ्वी पर लगभग 70% सीधी अल्ट्रावाइलेट (UV) किरणें पड़ेंगी। यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें मोबाइल का उपयोग कम करें क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। सावधान रहें और यह जानकारी दूसरों तक पहुंचाएं। दही, छांछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।

नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान 47°C से 55°C तक बढ़ सकता है। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवाएं (लू) चल सकती हैं जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा कुछ और सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। जिसमें कार में गैस से चलने वाली वस्तुएं लाइटर, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सोडा, परफ्यूम और बैटरियां आदि। हवा के संचार के लिए कार की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें। कार का फ्यूल टैंक (ईंधन टैंक) पूरा न भरवाएं। ईंधन केवल शाम के समय ही भरवाएं। सुबह के इस समय कार से यात्रा करने से बचें। यात्रा के दौरान टायरों में हवा का दबाव बहुत अधिक न रखें।

इसके अलावा बिच्छू और सांप ठंडी जगहों की तलाश में घरों में घुस सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं,  गैस सिलेंडर को धूप में न रखें। बिजली के मीटर पर अधिक लोड न डालें, एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग केवल आवश्यक कमरों में ही करें, हर 2-3 घंटे के काम के बाद कम से कम 30 मिनट का विश्राम लें, जब बाहर का तापमान 45–47°C हो तो घर के AC को 24–25°C पर चलाएं। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीधी धूप से बचें।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...