1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अवैध कट्टा फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, बने-अधबने असलहा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अवैध कट्टा फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, बने-अधबने असलहा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा, अधबनी पिस्टल, अधबना कट्टा बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस किए बरामद।

By: Naredra 
Updated:
अवैध कट्टा फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, बने-अधबने असलहा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुरः पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस अवैध असलहा बनाने फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

वहीं मौके से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबना कट्टा, सैकड़ों जिंदा कारतूस, और कारतूस के खाली खोखे सहित अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने यातायात थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस ने बेनीगंज मोहल्ला गर्ल्स स्कूल के पीछे एक घर में संचालित अवैध कट्टा फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें ग्याप्रसाद कोरी और कृष्णा कोरी दोनों निवासी बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों से अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने बताया कि काफई समय से अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। इसमें अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। जिस पर जांच की जा रही है। इस पूरे खुलासे में एडिशनल एसपी आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में TI सतीश सिंह, SI वीरेंद्र रैकवार, SI उमा परिहार, हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह सेंगर, अवधेश चतुर्वेदी, विपिन चौबे, राजेश यादव, आरक्षक कपिन्द्र सिंह, संदीप वर्मा, महिला आरक्षक माया एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर से संवाददाता दिनेश दीक्षित की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...