यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों पर मंथन शुरू
यूपी में पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों के बीच अब तारीखों पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि चुनाव कब होंगे लेकिन इसको लेकर भी तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बार पंचायत चुनाव फरवरी में करवाए जा सकते हैं।
सरकार के स्तर पर फरवरी और मई की कुछ तारीखों पर मंथन किया जा रहा है। इसमें लोगों का सुझाव है कि मई में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इस वजह से चुनाव फरवरी में बोर्ड परीक्षा से पहले करवा लिए जाएं।
चुनाव आयोग की तरफ से बीएलओ व अन्य कार्मिकों के लिए गाइड लाइन
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ व अन्य कार्मिकों को अपने मोबाईल फोन पर आरोग्य सेतु डाउनलोड रखना होगा।
कोई कार्मिक जब फील्ड में जाए तो उसे फेस मास्क लगाए रखना होगा।
किसी भी घर के एक या दो सदस्यों से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दो गज की दूरी से ही बात की जाएगी।
अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके एक साथ कई परिवारों का विवरण दर्ज नहीं किया जाएगा।
हैण्ड सैनिटाइजर की शीशी साथ रखनी होगी। किसी भी दस्तावेज को देखने या उस पर हस्ताक्षर कराने के बाद हाथों का सैनिटाइज किया जाएगा।