1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चीनी सेना पीछे हटी, पिछले दिनों से लद्दाख में कोई बड़ी हरकत नहीं

चीनी सेना पीछे हटी, पिछले दिनों से लद्दाख में कोई बड़ी हरकत नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीनी सेना पीछे हटी, पिछले दिनों से लद्दाख में कोई बड़ी हरकत नहीं

करीब एक महीने से पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद में पहली बार चीनी सैनिक पीछे हटे है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आक्रामक रूख अपना रही चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पिछले चार दिन से कोई बड़ी हलचल नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना एक जगह पर अपनी पहले की स्थिति से पीछे हटी है। वहीं कुछ जगहों पर पिछले दिनों से उसका आक्रामक रवैया नहीं दिख रहा है।

चीनी सेना के रूख में ये बदलवाल छह जून को प्रस्तावित दोनों देशों के लेफ्टिनेंट जनरल रैंक स्तर के अफसरों की बैठक से ठीक पहले आया है। इसे सीमा विवाद को खत्म करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...