1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय सेना से डरे चीनी सैनिक!, सेना ने जारी किया विडियो

भारतीय सेना से डरे चीनी सैनिक!, सेना ने जारी किया विडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय सेना से डरे चीनी सैनिक!, सेना ने जारी किया विडियो

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच चल रहा सीमा विवाद अब लगभग सुलझता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर बताय़ा था कि दोनो देशों के सेनाओं के बीच डिसएंगेजमेंट को लेकर समझौता हुआ है। जिसका असर सीमा पर दिखने भी लगा है, आपको बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से एक विडियो जारी किया गया है। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  के जवान टैंट उखाड़ रहें हैं।

सेना की तरफ से जारी विडियो में दिख रहा है कि PLA ना केवल अपने टैंट उखाड़ रहा है बल्कि अपने टैंक को भी पीछे लेकर जा रहा है। फिंगर 8 से आगे बढ़कर चीनी सेना ने जो अस्थाई निर्माण कर लिया था, उसे भी वे गिरा रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच हुए समझौते के मुताबिक चीनी सेना पेंगोंग लेक के फिंगर 8 के पीछे अपनी पुरानी जगह पर लौट जाएगी और भारत की सेना भी फिंगर 3 के पास अपनी धन सिंह पोस्ट पर लौट जाएगी। यह डिसएंगेजनेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनो सेनाओं के बीच गोगरा, हॉट स्प्रिंग, गलवान और देपसांग को लेकर बात होगी।

सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात की जानकारी दी थी कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं को पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती चरणबद्ध, समन्वय और सत्यापन के तरीके से हटाएंगे। राज्यसभा में रक्षा मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि इस प्रक्रिया के दौरान भारत ने ‘‘कुछ भी खोया नहीं है”।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...