गलवान घाटी में मिले धोखे के बाद से ही भारत ने चीन के साथ ना सिर्फ सख्ती दिखाई बल्कि उसे पीछे हटने पर मजबूर किया। अब खबर आ रही है की चीन को सरकार ने एक और झटका दिया है।
आपको बता दे कि चीन से आयात होने वाले कुछ मेजरिंग टेप और पार्ट्स एवं कम्पोनेंट पर पांच साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी गई है।
इसका फायदा यह होगा कि इससे देश में सस्ते चीनी माल की भरमार पर अंकुश लग सकेगा और देश के स्थानीय लोगों को इसका फायदा होगा।
बताते चले, चीन इन सामान की लगातार भारतीय बाजार में डंपिंग कर रहा है। डंपिंग के कारण कीमतें काफी कम होती हैं।