1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ट्रंप के दौरे में मुख्यमंत्रियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है-NCP

ट्रंप के दौरे में मुख्यमंत्रियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है-NCP

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ट्रंप के दौरे में मुख्यमंत्रियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है-NCP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता नवाब मलिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौर पर को लेकर कहा कि, ट्रंप के दौरे में मुख्यमंत्रियों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। सुरक्षा के नाम पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों का प्रोटोकॉल तोड़ उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। ये संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान है।

इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में आयोजित भोज में बुलाए जाने पर कहा कि, लोकतंत्र के कुछ कायदे और शालीनता होती है।

इसमें विपक्ष क्यों नदारद है? क्यों हमारी मैडम सोनिया जी को नहीं बुलाया गया? हाउडी मोदी के उस मंच पर डेमोक्रेट, रिपब्लिकन दोनों थे। साथ ही उन्होंने कहा कि, क्यों बस्तीवालों का घर उजाड़ कर ये किया जा रहा है इसलिए कि ट्रंप खुश हो। वो खुश हों इसलिए देश की झुग्गी बस्ती में रहने वालों को उखाड़ना सही है? ऐसा लगता है जैसे मोगैंबो को खुश करने के लिए हम सब कर सकते हैं।

बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 2 दिन के दौरे पर कल यानी सोमवार को भारत आने वाले है और अपनी इस यात्रा को लेकर वो खासे उत्साहित भी है और पुरे देश की नज़रे मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली मुलाक़ात पर टिक गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...