1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिदंबरम का पीएम मोदी पर हमला : चीन का नाम क्यों नहीं लेते है ?

चिदंबरम का पीएम मोदी पर हमला : चीन का नाम क्यों नहीं लेते है ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिदंबरम का पीएम मोदी पर हमला : चीन का नाम क्यों नहीं लेते है ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से ही कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर है और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे है।

अब वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी पीएम मोदी की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए उनसे कुछ सवाल पूछे है। उन्होंने ये सवाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के ज़रिये पूछे है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, एक हफ्ते में तीसरी बार प्रधानमंत्री ने आक्रमणकारी के रूप में चीन का नाम नहीं लिया, क्यों ?

लद्दाख में भारत के लोगों और जवानों के सामने एक ‘अनाम’ शत्रु के बारे में बात करने का उद्देश्य क्या है ?

आगे उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और पुतिन से बात की, तो तब उन्होंने चीन का घुसपैठिए के रूप में नाम लिया था या नहीं? मैं सिर्फ विचार कर रहा हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...