1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो CRPF के कमांडो शहीद

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो CRPF के कमांडो शहीद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो CRPF के कमांडो शहीद

छत्तीसगढ़ के बस्तर डिवीजन के बीजापुर जिले में सोमवार को हुए एनकाउंटर में कोबरा के दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। ये दोनों कोबरा के जवान 204वीं बटालियन के थे। एनकाउंटर में एक नक्सली भी मारा गया है। इस संबंधन में एक अधिकारी ने कहा कि पमेड थाना अंतर्गत इरापल्ली गांव के जंगलों में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबल नक्सल रोधी अधियान चला रहे थे। यह जगह रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।

अधिकारी ने बताया की ‘ सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई 204वीं कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान मुठभेड़ में घयल हो गए। इनमें से दो की मौत हो गई। सीआरपीएफ के दो घायल कर्मियं में एक उप-कमांडेंट भी शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है और जंगल से घायल जवानों को निकालने का काम चल रहा है।

सुकमा में रविरार शाम सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवानों ने आईईडी बरामद की थी। इसे जंगल के उस रास्ते पर जमीन में छुपा कर रखा गया था, जहां से जवान गुजरते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...