1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़: जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

छत्तीसगढ़: जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छत्तीसगढ़: जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े

छत्तीसगढ़ के भाटपारा जिले के पास स्थित बलौदा बाजार में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर मामूली सी कहा-सुनी हो गई थी, और देखते ही देखते कार्यकर्ता गाली गलौज और मारपीट करने लग गए। वहां पर मौजूद सुरक्षा बल और अन्य लोगों ने कार्यकर्ताओं का अशांत करनावे की कोशिश की।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता जमकर ट्रोल हो रहे हैं। अबतक वायरल वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके है। कई यूजर्स ने लिखा है कि, दिल्ली चुनाव इसलिए कांग्रेस हार गई है, क्योंकि कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है।

बता दें कि, हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने है। जहां आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज की है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस 2915 के चुनाव के तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...