1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

सिक्किम में बाढ़ से भारी तबाही, अभी भी 22 जवानों समेत 103 लोग लापता

सिक्किम में बाढ़ से भारी तबाही, अभी भी 22 जवानों समेत 103 लोग लापता

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस सैलाब में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक लापता 23 जवानों में से एक ही मिल पाया है। फिलहाल तलाशी अभियान के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें बढ़ाई गई हैं। गुवाहाटी और पटना से और टीमें भेजी जा रही

दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी हिरासत में भेजा गया

दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी हिरासत में भेजा गया

दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद पार्टी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

प्रधानमंत्री ने जोधपुरवासियों की दी 5 हजार करोड़ की सौगात, सीएम गहलौत पर जमकर कसे तंज

प्रधानमंत्री ने जोधपुरवासियों की दी 5 हजार करोड़ की सौगात, सीएम गहलौत पर जमकर कसे तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में मुख्यमंत्री गहलोत पर सरकारी कार्यक्रम में मौजूद न रहने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सरकारी कार्यक्रम से आ रहा हूं, लेकिन वहां मुख्यमंत्री ही गायब थे। क्योंकि उनको मोदी पर इतना भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उनको कहता हूं कि अब आप आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे।

पीएम ने किया ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ, पांच सौ ब्लॉकों में लागू हो रहा कार्यक्रम

पीएम ने किया ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ, पांच सौ ब्लॉकों में लागू हो रहा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम का आगाज भारत मंडपम से किया। आकांक्षी ब्लॉकों के लिए चलने वाला कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ सप्ताह भर चलेगा। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी है। कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

संसद में महिला आरक्षण बिल पास, महिलाओं ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत

संसद में महिला आरक्षण बिल पास, महिलाओं ने पीएम मोदी का किया जोरदार स्वागत

संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। राज्यसभा से 214 तो लोकसभा से 454 वोट महिला आरक्षण के पक्ष में पड़े, जिसके तहत ये विधेयक दोनों सदनों से पास हो गया है। महिला आरक्षण को लेकर राजधानी दिल्ली में काफी खुशी का माहौल है। दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में बीजेपी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी

पुरानी संसद की कार्यवाही का अंतिम दिन, पीएम मोदी ने की 75 साल के इतिहास की चर्चा

पुरानी संसद की कार्यवाही का अंतिम दिन, पीएम मोदी ने की 75 साल के इतिहास की चर्चा

पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है। मंगलवार यानी 19 सितंबर से संसद की कार्यवाही नई पार्लियामेंट बिल्डिंग में होगी। पीएम मोदी सुबह 10.45 बजे संसद पहुंचे। उन्होंने देश के 75 साल के इतिहास की चर्चा करते हुए पंडित नेहरू, बाबा साहेब और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भी बात की। प्रधानमंत्री ने पुराने भवन में 50 मिनट की अपनी आखिरी भाषण दिया। पीएम ने

आदित्य L-1 ने लगी चौथी सफलतम छलांग, सूर्य के बेहद नजदीक पहुंचा भारत

आदित्य L-1 ने लगी चौथी सफलतम छलांग, सूर्य के बेहद नजदीक पहुंचा भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पहले अंतरिक्ष मिशन आदित्य एल-1 के अर्थ ऑर्बिट को चौथी बार बढ़ाने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस बात की अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्विटर एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-एसएचएआर और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने इस ऑपरेशन के दौरान आदित्य एल1 को ट्रैक किया गया।

निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, केरल के कई इलाकों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी

निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, केरल के कई इलाकों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी

कोरोना के बाद अब निपाह वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य चार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। इसके बाद कुछ इलाकों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। आईसीएमआर ने भी अब निपाह वायरस के संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। आईसीएमआर के मुताबिक निपाह वायरस में 100 लोगों

आयुष्मान भवः योजना लॉन्च, यूपी में 17 सितंबर से चलेगा अभियान

आयुष्मान भवः योजना लॉन्च, यूपी में 17 सितंबर से चलेगा अभियान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअली आयुष्मान भवः योजना को लॉन्च कर दिया। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 17 सितंबर से इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को 5 हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जबकि 17 सितंबर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 की भी शुरुआत होगी।

पीएम मोदी ने विपक्षियों पर साधा निशाना, सनातन को तहस-नहस करने का लगायाआरोप

पीएम मोदी ने विपक्षियों पर साधा निशाना, सनातन को तहस-नहस करने का लगायाआरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर बीना पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें बीना रिफाइनरी में 'पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स' और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बीना पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट से एमपी विकास की ऊंचाईयों को छूएगा। उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घमंडिया गठबंधन सनातन को

स्पेन से भारत को मिला पहला C-295 विमान, पलक झपकते ही गदर मचाने में है माहिर

स्पेन से भारत को मिला पहला C-295 विमान, पलक झपकते ही गदर मचाने में है माहिर

स्पेन से 56 C-295 सैन्य विमानों की डील के तहत आज भारत को पहला विमान मिल गया है। ऐसे कुल 16 विमान स्पेन द्वारा भारत को जल्द सौंपे जाएंगे। बाकी के 40 का प्रोडक्शन मेक इन इंडिया के तहत गुजरात के वडोदरा में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये C-295 विमान गदर मचाने के बाद पलक झपकते ही गायब हो जाएगा। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन

नई संसद के लिए नया ड्रेस कोड होगा लागू, नई ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी

नई संसद के लिए नया ड्रेस कोड होगा लागू, नई ड्रेस में नजर आएंगे कर्मचारी

नई संसद के लिए ड्रेस कोड भी नया होने जा रहा है। अब संसद के कर्मचारी अलग ड्रेस में नजर आएंगे। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद नए संसद भवन में विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही संसद भवन के कर्मचारी भी नई ड्रेस में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों की

अफ्रीकन यूनियन को मिली G-20 की स्थाई सदस्यता, मोदी के गले मिले अजाली असोमानी

अफ्रीकन यूनियन को मिली G-20 की स्थाई सदस्यता, मोदी के गले मिले अजाली असोमानी

जी-20 समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। समिट में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थाई सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष पीएम मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमानी मोदी के गले लग गए। भारत के इस प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20

उपचुनाव में 7 में से 3 सीटों पर BJP का परचम, पुथुपल्ली में कांग्रेस, घोसी में सपा की जीत

उपचुनाव में 7 में से 3 सीटों पर BJP का परचम, पुथुपल्ली में कांग्रेस, घोसी में सपा की जीत

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल की पुथुपल्ली और झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। बीजेपी ने त्रिपुरा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी बीजेपी बचाने में कामयाब रही। केरल में कांग्रेस ने जीत

पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे बाइडेन, दोनों नेताओं के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी के साथ डिनर करेंगे बाइडेन, दोनों नेताओं के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को डिनर पर निमंत्रण दिया है। दोनों नेताओं की मुलाकात आज शाम को 7.30 बजे लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम मोदी के आवास पर होगी। इससे 3 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी के राजकीय दौरे के दौरान जो बाइडेन ने उनके लिए व्हाइट हाउस में खास डिनर का आयोजन किया था। बता दें