1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एमपी में अमित शाह की हुंकार, बोले- पीएम मोदी के पास देश को विश्वगुरु बनाने का सामर्थ्य

एमपी में अमित शाह की हुंकार, बोले- पीएम मोदी के पास देश को विश्वगुरु बनाने का सामर्थ्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों को जमकर हमला बोला। उन्होंने भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई होगी। एक जो देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और वहीं दूसरी वो, जो राजवंशों का पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव उन सात राजनीतिक परिवारों के बीच है, जो चाहते हैं कि उनके रिश्तेदार ही आगे बढ़ें। शाह ने यहां 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' और 'अमृतकाल से राष्ट्रोदय' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी में अमित शाह की हुंकार, बोले- पीएम मोदी के पास देश को विश्वगुरु बनाने का सामर्थ्य

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों को जमकर हमला बोला। उन्होंने भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई होगी। एक जो देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है और वहीं दूसरी वो, जो राजवंशों का पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि ये चुनाव उन सात राजनीतिक परिवारों के बीच है, जो चाहते हैं कि उनके रिश्तेदार ही आगे बढ़ें। शाह ने यहां ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ और ‘अमृतकाल से राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पास भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का विजन है। जबकी दूसरी तरफ वंशवादी राजनीति का गठबंधन है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वो अपनी बात प्रबुद्धजनों के समक्ष इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रबुद्ध जन सिर्फ मत नहीं देते बल्कि जनमत का निर्माण भी करते हैं और लोकतंत्र में अगर मत निर्माण की प्रक्रिया न हो तो लोकतंत्र की आत्मा ही नहीं रहती। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रबुद्धजनों से बीजेपी का समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि भारत माता को विश्व गुरु के रुप में स्थापित कराएंगे। अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी के लिए बनी है और हमारा जीवन इसी लक्ष्य के लिए समर्पित है। इस दौरान अमित शाह ने प्रबुद्धजन सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शाह ने कहा चुनाव भाजपा के लिए अपनी उपलब्धियों और कामकाज का लेखा जोखा जनता तक पहुंचाने का जरिया है। इसी उद्देश्य से पार्टी का हर कोई नेता सभी क्षेत्रों में जाकर संपर्क कर रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद जो भी चुनाव हुए हैं वे जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से प्रभावित रहे, ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा। जब से प्रधानमंत्री पद की बागडोर नरेन्द्र मोदी के हाथों में आई तब से पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरुआत हुई। आज देश सच्चे लोकतंत्र की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने से विश्व में भारत का सम्मान नहीं बढ़ सकता। विश्व में भारत को सम्मान केवल वही व्यक्ति दिला सकता है जिसके जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण कण मां भारती के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को तेज गति से विकास के रास्ते पर ले जाते हुए देशवासियों के मन में ये आत्मविश्वास पैदा किया है कि भारत के पास विश्व में सर्वप्रथम स्थान अर्जित का सामर्थ्य है। अमित शाह ने अपने भाषण में तीन तलाक़ की कुप्रथा की समाप्ति, संविधान के अनुच्छेद 370 का निष्प्रभावीकरण, नागरिकता संशोधन कानून, वन रैंक वन पेंशन, कोरोना काल में वैक्सीन के निर्माण और 100 से अधिक देशों को उसके निर्यात, किसानों के लिए अनेक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में बढ़ोतरी आदि कदमों को मोदी सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियां बताते हुए भाजपा को फिर से जनादेश देने की अपील की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...