दिल्ली में होने वाले इस समिति के बैठक में मध्य प्रदेश राज्य से दो भाजपा सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं। जो कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
आगामी लोतसभा चुनाव 2024 के ध्यान में रखते हुए भाजपा की घोषणा पत्र समिति ने संकल्प पत्र को लेकर नई दिल्ली में सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व बैठक को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस समिति में मध्य प्रदेश राज्य से दो सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सदस्य के रूप में चुने गए हैं। वे इस समिति के सदस्यों को, मध्य प्रदेश की जनता से अलग-अलग माध्यमों से लिए गए सुझावों के बारे में दिल्ली की आज की बैठक में जानकारी साझा करेंगे।
शिवराज और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सुबह दिल्ली पहुंचे और वहां से वापस आकर सीधे छिंदवाड़ा पहुचेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के लिए चुनावी प्रचार भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में रहेंगे और तीन बजे दिल्ली से छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र में वे चुनाव प्रचार में भाग लेंगे और शाम के समय चौरई से शाहपुरा चांद पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम छिंदवाड़ा में ही करेंगे। वहीं अगले दिन यानी 2 अप्रैल को छिंदवाड़ा में सुबह 9 बजे समाज के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा करेंगे और इसके बाद रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 में महिला वोटरों को पाले में करने के लिए भाजपा कई, नई रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य-समिति बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा होने की संभावना है।
इस मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि बैठक को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार संबोधित करेंगे। इसी के साथ इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति भी तैयार की जाएगी।