दीपावली तक राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का लाभ भी राज्य सरकार दे सकती है। जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते का लाभ मिलने पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और तीन फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। इस वृद्धि का लाभ भी कर्मचारियों को जुलाई 2021 से ही मिलेगा।
