रिपोर्ट: सत्यम दुबे
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार 20 अगस्त को उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वो सुबह करीब 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
आपको बता दें कि पार्टी ने नड्डा के स्वागत की सारी तैयारी कर ली है। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पहले नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
दो दिन के दौरे में जेपी नड्डा सबसे पहले हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद संगठन से लेकर सरकार के मंत्रियों की अलग-अलग 11 बैठकों में शामिल होंगे। पहले दिन सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों फिर सांसद और विधायकों के बाद कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के संयोजन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम शांतिकुंज के निकट होटल गॉडविन में होगा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर से भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि गुरुवार शाम को ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों से कई नेता एवं जनप्रतिनिधि 19 अगस्त की शाम हरिद्वार पहुंच गए।
जेपी नड्डा 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 10.45 तक एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम होगा, फिर 11.55 कार्यक्रम स्थल हरिद्वार में पहुंचेंगे। 2.00-3.30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्रियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। 3.30 से 3.45 तक सांसद व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5.30 से 7 बजे तक मंत्रियों व समितियों के साथ बैठक। फिर 8.15 से 8.45 तक टोली बैठक में शामिव होगें।
आगले दिन 21 अगस्त के 10.00 से 11.00 बजे रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद व सैनिकों सम्मान। 2.00 से 3.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। फिर 4.00 बजे से 5 बजे तक साधु संतों अभिनंदन व आशीर्वाद।
आपको बता दें कि साल 2022 में देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसमें एक राज्य उत्तराखंड भी है। साल 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। कुछ दिन पहले उन्होने अपने पद से इस्तीफा दिया। फिर तीरथ सिंह को कमान दी गई। लेकिन हाल ही में उन्होने भी इस्तीफा दे दिया। मौजूदा वक्त में पुष्कर सिंह धामीं की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है।