शेल्टर होम से भागी बांग्लादेशी युवती को महिला थाना पुलिस ने शनिवार रात सूरत से पकड़ लिया। मानव तस्करों से मुक्त करवाई इस युवती को गवाही के लिए सुरक्षित जगह रोका गया था। बांग्लादेशी तस्कर मुनीर ने वकील के माध्यम से युवतियों से संपर्क साधा और टैक्सी भेज फरार करवा दिया। पुलिस अभी भी 9 युवतियों की राजस्थान व मुंबई में तलाश रही है।
