1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand: त्रिशूल चोटी पर पर्वतारोही के लिए गई नौसेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में, 10 लापता; 5 का किया गया रेस्क्यू

Uttarakhand: त्रिशूल चोटी पर पर्वतारोही के लिए गई नौसेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में, 10 लापता; 5 का किया गया रेस्क्यू

तकरीबन 15 दिन पहले 7 हजार 120 मीटर ऊंची त्रिशूल की चोटी पर जाने के लिए निकली नौसेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इसमें करीब 10 पर्वतारोही लापता हो गये। इनमें से पांच को रेस्क्यू कर लिया गया है। आपको बता दें कि इन पर्वतारोहियों (mountaineering team) की तलाश उत्तरकाशी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान रेस्कयू टीम द्वारा की जा रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
Uttarakhand: त्रिशूल चोटी पर पर्वतारोही के लिए गई नौसेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में, 10 लापता; 5 का किया गया रेस्क्यू

नई दिल्ली : तकरीबन 15 दिन पहले 7 हजार 120 मीटर ऊंची त्रिशूल की चोटी पर जाने के लिए निकली नौसेना की टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई। इसमें करीब 10 पर्वतारोही लापता हो गये। इनमें से पांच को रेस्क्यू कर लिया गया है। आपको बता दें कि इन पर्वतारोहियों (mountaineering team) की तलाश उत्तरकाशी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान रेस्कयू टीम द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें कि त्रिशूल चोटी चमोली जिले की सीमा पर स्थित बागेश्वर जिले में आती है। जहां ये पर्वतारोही पर्वतारोहण करने के लिए गये थे। शुक्रवार सुबह ये दल चोटी पर जैसे ही आगे बढ़ा उसी दौरान जबरदस्त हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आ गए। जिसमें 10 पर्वतारोही लापता हो गए थे।

 

नौसेना के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा कि, त्रिशूल चोटी उत्तराखंड के लिए निकला भारतीय नौसेना का पर्वतारोहण अभियान आज हिमस्खलन में फंस गया। भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की जमीनी टीम और हेलीकॉप्टरों द्वारा खोज और बचाव (एसएआर) के लिए सभी प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि 20 सदस्यीय अभियान को 3 सितंबर 2021 को मुंबई से झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। दस पर्वतारोहियों ने अपनी चढ़ाई शुरू कर दी थी। आज सुबह वो हिमस्खलन में फंस गए। 10 लोगों में से पांच लोगों का रेस्कयू कर लिया गया है। वहीं अन्य लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...