लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) की सुगबुगाहट के साथ ही सभी पार्टियां लगातार रणनीति बनाने में जुटे है। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार को घेरने में लगी है। वहीं योगी सरकार अपने किये हुए कार्यों से एक बार फिर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बोलती बंद कर रहे है।
‘अब्बा जान क्यों कहा?’
आपको बता दें कि बहराइच में एक सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asadudin Owaisi) ने सरकार पर बड़ा हमला किया है। और कहा कि मुसलमानों को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana ) का लाभ नहीं मिल रहा है। ओवैसी ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘अगर योगी जी आप भेदभाव नहीं करते तो आपने अब्बा जान शब्द अपने मुंह से क्यों निकला। प्रधानमंत्री आवास योजना में किस मुसलमान को घर दिया, दस नाम भी बता दो।’ इसके साथ ही ओवैसी ने कहा, उत्तर परदेश में मुसलमान पढ़ नहीं पा रहा, इसका जिम्मेदार क्या ओवैसी है?
योगी का पलटवार
वहीं ओवैसी के इस सवाल पर जबरदस्त पलटवार करते हुए सीएम योगी ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी को करारा जवाब दिया और बोलती बंद कर दी। सीएम योगी ने कहा कि, ‘मोदी जी का सकंल्प है सबका साथ सबका विकास। पीएम आवासा योजना (PM Awas Yojana) का फायदा किसी का चेहरा देख कर नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने महिलाओं के लिये इज्जत घर बनाने का काम किया है। पहले बेटियों के साथ भेदभाव होता था हमारी सरकार आने के बाद भेदभाव को खत्म किया गया। बेटियों की शादी के लिये भी हमारी सरकार ने योजना बनाई है। 751 करोड़ रुपये किसानों को देने का काम किया है। लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।
अखिलेश सरकार पर किया हमला
उन्नाव में कई योजनाओं का लोकार्पण करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पिछली सरकार सावन के मौके पर कांवड़ यात्रा नहीं निकालने देती थी। कृष्ण जन्माष्टमी पर भी पिछली सरकार ने रोक लगा दी थी। पिछली सरकार ने कहा था डीजे बजेगा तो कांवड़ यात्रा में दंगा हो जायेगा, हमने कांवड़ यात्रा में डीजे की रोक को हटाया और कोई दंगा नहीं हुआ। यहां पर दंगा करने वालों की सात पीढ़ियां इसकी भरपाई करते-करते थक जाएंगी।