1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली : छठ पूजा को लेकर डीडीएम ने जारी किया आदेश, 15 नवंबर तक रहेगा लागू

दिल्ली : छठ पूजा को लेकर डीडीएम ने जारी किया आदेश, 15 नवंबर तक रहेगा लागू

छठ पूजा के आने में तकरीबन एक माह शेष है, उससे पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में डीडीएमए ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। जो 15 नवंबर तक लागू रहेगा। डीडीएमए की आदेश की मानें तो इस साल भी पिछले साल की भांति छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं होगा। आदेश में सार्वजनिक स्थानों, ग्राउंड, मन्दिर और घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई है।

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली : छठ पूजा को लेकर डीडीएम ने जारी किया आदेश, 15 नवंबर तक रहेगा लागू

नई दिल्ली : छठ पूजा के आने में तकरीबन एक माह शेष है, उससे पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में डीडीएमए ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। जो 15 नवंबर तक लागू रहेगा। डीडीएमए की आदेश की मानें तो इस साल भी पिछले साल की भांति छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं होगा। आदेश में सार्वजनिक स्थानों, ग्राउंड, मन्दिर और घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई है।

डीडीएमए ने लोगों से घरों में ही पूजा करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने त्योहारी सीज़न में मेले, फ़ूड स्टाल, झूला, रैली, जूलूस आदि की अनुमति देने से इंकार किया है। बता दें कि DDMA का यह आदेश 15 नवम्बर तक लागू रहेगा।

दिल्ली में अभी भी आ रहे कोरोना के नये मामले

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना वायरस का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। दिल्ली में अभी भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अब संख्या बेहद कम है, लेकिन सरकार कोई जोखिम उठाना नहीं चाहती है।

दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोई मौत नहीं

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 22 लोग ठीक भी हुए हैं। अच्छी बात यह है कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। राजधानी में कोरोना के अबतक 14 लाख 38 हजार 821 मामले सामने आए हैं, जिनमें 25 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में वर्तमान में 392 लोगों का इलाज जारी है।

अगर हम देश की बात करें तो, गुरुवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीते एक दिन में देश भर में कुल 23,529 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 28,718 लोग रिकवर हुए हैं और इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के साथ ही अब तक देश में मिले कुल कोरोना केसों की संख्या 3.33 करोड़ के पार पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...