1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुरी खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन के चलते गाजीपुर बॉर्डर को किया गया पूरी तरह से बंद, इन रास्तों से जाएं

लखीमपुरी खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन के चलते गाजीपुर बॉर्डर को किया गया पूरी तरह से बंद, इन रास्तों से जाएं

लखीमपुरी खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन के चलते गाजियाबाद-दिल्ली हाइवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक मूवमेंट को पूरी तरह से रोक दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नेशनल हाइवे 24 और नेशनल हाइवे 9 को बंद कर दिया गया है।

By: Amit ranjan 
Updated:
लखीमपुरी खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन के चलते गाजीपुर बॉर्डर को किया गया पूरी तरह से बंद, इन रास्तों से जाएं

नई दिल्ली : लखीमपुरी खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन के चलते गाजियाबाद-दिल्ली हाइवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक मूवमेंट को पूरी तरह से रोक दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा कि विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नेशनल हाइवे 24 और नेशनल हाइवे 9 को बंद कर दिया गया है।

वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह

प्रदर्शनकारियों के संबंध में गाजियाबाद पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और राष्ट्रीय राजमार्ग 9 को बंद करने के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सराय काले खां से गाजियाबाद जाने वाले यात्री वैकल्पिक रास्ते का चयन करें। आपको बता दें कि दिल्ली-यूपी सीमा के पास गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने के कारण वैकल्पिक मार्गों पर दबाव बढ़ गया है। नोएडा-ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने से ट्रैफिक स्लो चल रहा है। नोएडा पुलिस के ट्रैफिककर्मी यातायात को सामान्य बनाने में लगे हैं। नोएडा पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया गया है।

 

लखीमपुर में हिंसा के दौरान 8 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। प्रदर्शनकारी किसान, मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे, जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी नेता लखीमपुर जाकर किसानों और मृतकों के परिवार से मिलना चाहते हैं। लेकिन प्रशासन ने सभी नेताओं के जाने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हाई वोल्टेज ड्रामा बढ़ गया है।

बता दें कि यूपी के लखीमपुर खीरी में बीते दिन हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। रविवार को लखीमपुर खीरी में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसके पहले बवाल हो गया। कुल आठ लोगों की मौत हो गई। घटना के फौरन बाद इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में अजय मिश्रा के बेटे आशीष के खिलाफ तिकोनिया थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि आरोप लगाया गया है कि जिस समय किसान प्रदर्शन करने गए थे, उसी वक्त गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया। इस दौरान, चार किसानों की मौत हो गई, जबकि हिंसा में कुल आठ लोगों की जान गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...