RBI New Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी Domestic Money Transfer (DMT) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बता दें नए नियम 11 नवंबर 2026 से लागू हो गए हैं। इसके तहत अब बिना बैंक खाता रखने वाले लोग भी कैश जमा (Cash Deposit) करके दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेज सकेंगे। वहीं, जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है, वे भी कैश के रूप में पैसे प्राप्त कर सकेंगे। RBI के इस फैसले से खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
RBI के नए नियमों के तहत अब पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए बैंक खाते का होना जरूरी नहीं होगा। इसके लिए कैश पे-इन (Cash Pay-in) और कैश पे-आउट (Cash Pay-out) की सुविधा दी गई है। इन सुविधाओं के जरिए लोग बैंक खाते के बिना भी घरेलू स्तर पर पैसे का लेन-देन कर सकेंगे।
ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के पास बैंक खाता नहीं है और उसे दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, तो वह बैंक शाखा में जाकर नकद रकम जमा कर सकता है। बैंक इस रकम को NEFT के जरिए प्राप्तकर्ता के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा। इस सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 50,000 रुपये भेजे जा सकेंगे। इसके लिए संबंधित बैंक का ग्राहक होना भी जरूरी नहीं है।
बिना खाते के मिलेंगे पैसे
जानकारी के लिए बता दें इस सुविधा के तहत बैंक खाते के बिना भी नकद रकम प्राप्त की जा सकेगी। अब अगर किसी व्यक्ति के परिवार का सदस्य दूसरे शहर से पैसे भेजता है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ATM या बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) के माध्यम से कैश प्राप्त कर सकता है।
RBI ने कैश पे-आउट के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित की हैं।
RBI के नए नियमों से प्रवासी मजदूरों, दिहाड़ी श्रमिकों, ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा मिल सकता है। जिनमें खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जिन्हें बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी होती है। इससे बिना बैंक खाता होने की वजह से पैसे भेजने और प्राप्त करने में आने वाली मुश्किलें कम हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का डबल अटैक, निर्माण पर रोक और स्कूलों में हाइब्रिड क्लास होगी शुरू
