भोपाल: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह (congress leader Digvijay Singh) के बयान अकसर मीडिया की सुर्खियां बनते हैं। वे जब भी कुछ बोलते हैं, राजनीतिक भूचाल आ जाता है। लेकिन अभी उनके 2 बयानों ने उनके विरोधियों का भी गुस्सा काफूर कर दिया है।

दिग्विजय सिंह ने एक tweet किया है। इसमें उन्होंने महिलाओं के सम्मान की अलग अंदाज में वकालात की है। दिग्विजय सिंह ने एक अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा-आज 01/10/2021 को हमें हमारे परिवार की बहुओं के सम्मान में “बहू दिवस” मनाना चाहिए। हर परिवार की बहू गृह लक्ष्मी है, उसका आदर सम्मान होना चाहिए।
आज 01/10/2021 को हमें हमारे परिवार की बहुओं के सम्मान में “बहु दिवस” मनाना चाहिए। हर परिवार की बहु गृह लक्ष्मी है उसका आदर सम्मान होना चाहिए। #बहु_दिवस https://t.co/ykjHRo0JoM
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 1, 2021
बता दें कि दैनिक भास्कर के राजगढ़ संस्करण ने एक स्टोरी पब्लिश की है। दिग्विजय सिंह ने इसे ही शेयर किया है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ के ही रहने वाले हैं। खबर के अनुसार, नातरा प्रथा में महिलाओं की मदद करने वाली लाल चुनर गैंग ने एक अक्टूबर को ‘बहूरानी दिवस‘ मनाने का ऐलान किया है। इसके तहत होने वाले कार्यक्रमों में सास-बहुओं को साथ आमंत्रित किया जाएगा।
दरअसल, कई बार लड़के पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी कर लेते हैं। कई बार लड़की शादी करने से मना कर देती है। इन दोनों परिस्थितियों में लड़का पक्ष के लोग लड़की वालों से झगड़ा प्रथा के रूप में मोटी रकम मांगते हैं। इसे ही नातरा प्रथा कहते हैं।
गुरुवार को भोपाल में दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा पर ओमप्रकाश शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘नर्मदा के पथिक’ का विमोचन हुआ। इसमें दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ(RSS) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफों के पुल बांध दिए। जबकि कुछ दिन पहले उन्होंने संघ द्वारा संचालित सरस्वती स्कूलों को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने कह दिया था कि सरस्वती शिशु मंदिर साम्प्रदायिक कड़वाहट फैला रहे हैं।