बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाहजहांपुर दौरे पर पहुंच चुके हैं। यहां सबसे पहले वह भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद गांधी भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनको जीत का मंत्र देंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक खत्म कर जेपी नड्डा शहर में डोर-टू-डोर कैंपेन कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे।
