Madhya Pradesh: श्योपुर जिले के बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर सहित 6 जिलों के 3,05,410 किसानों के खातों में 238.78 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा सिंगल क्लिक से अंतरित किया। अतिवृष्टि, बाढ़ व कीट प्रभावित 23 तहसीलों के किसानों को लाभ मिला। साथ ही आदिवासी आश्रम, नर्सिंग कॉलेज, आयुष चिकित्सालय, बागवानी केंद्र एवं तीन नए विद्युत उपकेन्द्रों सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
