1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. कांग्रेस का असंगठित कामगार सम्मेलन, श्रमिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा

कांग्रेस का असंगठित कामगार सम्मेलन, श्रमिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा

भोपाल में आयोजित प्रदेशस्तरीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने श्रमिकों, मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

By: BS Yadav 
Updated:
कांग्रेस का असंगठित कामगार सम्मेलन, श्रमिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा

भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में असंगठित कामगारों, मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद Udit Raj, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar और पूर्व नेता प्रतिपक्ष Ajay Singh मुख्य रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान नेताओं ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों, रोजगार सुरक्षा, वेतन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर मजदूर और श्रमिक वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उदित राज ने कहा कि भाजपा शासन में असंगठित श्रमिकों का शोषण बढ़ा है, जबकि कांग्रेस हमेशा मजदूरों और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और रोजगार की गारंटी मिलनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग आर्थिक दबाव और रोजगार संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। वहीं अजय सिंह राहुल भैया ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और मजदूरों की समस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह शक्तावत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। सम्मेलन के बाद उदित राज ने प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।

कांग्रेस के इस सम्मेलन में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के मुद्दों को लेकर आगामी रणनीति और संगठन विस्तार पर भी मंथन किया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...