भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुसुम सिंह महदेले से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सौहार्दपूर्ण भेंट की।
इसके बाद हेमंत खंडेलवाल भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों और पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे छतरपुर से पन्ना होते हुए सतना जा रहे हैं और इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संक्षिप्त बैठक की गई।
इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में बेहतर राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत भी दिए। उनके इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।