Party Meeting News in Hindi

छिंदवाड़ा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

छिंदवाड़ा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया तथा संगठनात्मक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

पन्ना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठनात्मक बैठक में की चर्चा

पन्ना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठनात्मक बैठक में की चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम सिंह महदेले से मुलाकात कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण वर्गों का उल्लेख करते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत दिए।