भाजपा मध्यप्रदेश

पन्ना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठनात्मक बैठक में की चर्चा

पन्ना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठनात्मक बैठक में की चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम सिंह महदेले से मुलाकात कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण वर्गों का उल्लेख करते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत दिए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जल्द निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।