पन्ना के अमानगंज क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पशुशालाओं के छप्पर उड़ गए और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कुसुम सिंह महदेले से मुलाकात कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी के प्रशिक्षण वर्गों का उल्लेख करते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र को भविष्य में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलने के संकेत दिए।
दक्षिण पन्ना वनमण्डल में आयोजित ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में औसतन 836 गिद्ध दर्ज किए गए, जो पिछले कई दशकों में गर्मियों के दौरान दर्ज की गई सबसे बड़ी संख्या है। बीते वर्ष की तुलना में गिद्धों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसे वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण, मॉनिटरिंग और जनजागरूकता अभियानों की सफलता माना जा रहा है। इस बार पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए