1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. ‘सौंदर्य 2.O’ महोत्सव का आयोजन, फैशन और महिला सशक्तिकरण का दिखा संगम

‘सौंदर्य 2.O’ महोत्सव का आयोजन, फैशन और महिला सशक्तिकरण का दिखा संगम

भोपाल में आयोजित ‘सौंदर्य 2.O’ महोत्सव में फैशन, ग्लैमर और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मॉडल्स और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, वहीं मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

By: BS Yadav 
Updated:
‘सौंदर्य 2.O’ महोत्सव का आयोजन, फैशन और महिला सशक्तिकरण का दिखा संगम

भोपाल की राजधानी में सौंदर्य और फैशन का तृतीय महोत्सव ‘सौंदर्य 2.O’ मानस भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भोपाल सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई मॉडल्स और करीब 70 प्रतिभागी लड़कियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में खूबसूरती, फैशन और ग्लैमर का आकर्षक संगम देखने को मिला।

इस इवेंट का आयोजन नव अपराजिता सोशल फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम की ऑर्गनाइज़र जया और ज्योति इसरानी ने बताया कि इवेंट को एरिना ग्रुप और अपना भोपाल द्वारा मैनेज किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

ऑर्गनाइज़र के अनुसार इससे पहले भी इस तरह के दो सफल कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और उन्हीं सफलताओं से प्रेरित होकर ‘सौंदर्य 2.O’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा को मंच देने का माध्यम भी बना।

कार्यक्रम में एंकर श्रिया शर्मा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों और प्रतिभागियों का दिल जीत लिया। वहीं शो की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट Ojas Rajani ने प्रतिभागियों को मेकअप और ब्यूटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

ब्राइडल कॉम्पिटिशन में रश्मि सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें महालक्ष्मी ज्वेलर्स, 10 नंबर मार्केट भोपाल की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए Govind Goyal ने कहा कि जया और ज्योति इसरानी द्वारा लड़कियों के रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए यह एक सराहनीय पहल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...